New Zealand vs Afghanistan: राशिद खान (Rashid Khan) की कप्तानी वाली अफगानिस्तान क्रिकेट टीम टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना पहला मैच रविवार (8 फरवरी) को न्यूजीलैंड के खिलाफ चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेलेगी। भारतीय समय के अनुसार यह मुकाबला सुबह 11 बजे से शुरू होगा।
राशिद के पास इस मुकाबले में खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। राशिद अगर इस मैच में 4 विकेट हासिल कर लेते हैं तो वह टी-20 क्रिकेट में 700 विकेट पूरे करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बन जाएंगे। उन्होंने अभी तक टी-20 क्रिकेट में खेले गए 515 मैच की 510 पारियों में 696 विकेट लिए हैं।
टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट
राशिद खान- 682 विकेट
ड्वेन ब्रावो- 631 विकेट
सुनील नारायण- 613 विकेट
इमरान ताहिर- 572 विकेट
आंद्रे रसेल- 508 विकेट
टी-20 वर्ल्ड कप में राशिद का प्रदर्शन शानदार रहा है। वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले मे संयुक्त रूप से चौथे नंबर पर हैं। उन्होंने 23 मैच में 37 विकेट चटकाए हैं, जिसमें 9 रन देकर 4 विकेट उनका बेस्ट प्रदर्शन रहा है। पिछले एडिशन में उनकी कप्तानी में अफगानिस्तान टीम सेमीफाइनल तक पहुंची थी।
बता दें कि राशिद के पास मौजूदा वर्ल्ड कप के दौरान टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 विकेट पूरे करने वाले पहले गेंदबाज बनने का मौका भी होगा। इस आंकड़े तक पहुंचने के लिए उन्हें 13 विकेट की दरकार है।
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए अफगानिस्तान की टीम
राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, अब्दुल्ला अहमदजई, सेदिकुल्लाह अटल, फजलहक फारूकी, रहमानुल्लाह गुरबाज, मोहम्मद इशाक रहीमी, शाहिदुल्लाह कमाल, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, अजमतुल्लाह उमरजई, मुजीब उर रहमान, दरविश रसूली, इब्राहिम जादरान, जिया उर रहमान शरीफी
Also Read: LIVE Cricket Score
रिजर्व: एएम गजनफर, इजाज अहमदजई, फरीद अहमद मलिक