4 जुलाई। वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम ने गुरुवार को को हेडिंग्ले मैदान पर अफगानिस्तान के साथ खेले जा रहे आईसीसी विश्व कप-2019 के लीग चरण के अंतिम मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। दोनों टीमें सेमीफाइनल की होड़ से बाहर हो चुकी है और उनका यह आखिरी मैच है।

Advertisement

अफगानिस्तान ने हामिद हसन और हसममुल्लाह शाहिदी के स्थान पर दौलत जादरान और सईद शिरजाद को अंतिम एकादश में शामिल किया है। 

Advertisement

वेस्टइंडीज ने सुनील एम्ब्रिस की जगह एविन लुइस और शेनन गेब्रियल की जगह केमार रोच को खिलाया है। 

प्लेइंग XI

अफगानिस्तान : गुलबदीन नैब (कप्तान), रहमत शाह, दौलत जादरान ,असगर अफगान, मोहम्मद नबी, समिउल्लाह शेनवारी, नजीबुल्लाह जादरान, इकराम अली खिल, राशिद खान, सईद शिरजाद, मुजीब उर रहमान। 

वेस्टइंडीज : जेसन होल्डर (कप्तान), क्रिस गेल, एविन लुइस, शाई होप (विकेटकीपर), निकोलस पूरन, शिमरोन हेटमायेर, फेबिएन एलेन, कार्लोस ब्रैथवेट, केमार रोच, शेल्डन कॉटरेल और ओशाने थॉमस। 
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार