3 अक्टूबर। पूर्व पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफरीदी का मनना है कि बाबर आजम देश के लिए अगला दोहरा शतक लगा सकते हैं। पाकिस्तान के लिए फखर जमां ने ही वनडे में अब तक दोहरा शतक लगाया है। आजम ने सोमवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में 115 रनों की शतकीय पारी खेली थी।

Advertisement

आजम इसके साथ ही तीसरे सबसे तेज 11 शतक लगाने के मामले में विराट कोहली को भी पीछे छोड़ दिया। आजम ने 71 पारियों में अपना 11वां शतका पूरा किया जबकि कोहली ने 82 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी।

Advertisement

अफरीदी ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, "मैं बाबर आजम से कहता हूं कि मैं आपको लंबी पारियां खेलते देखना चाहता हूं और आप सिर्फ 50 रन बनाने वाले खिलाड़ी नहीं हैं बल्कि आप 100, 150 या 200 रन बनाने में सक्षम हैं।"

उन्होंने कहा, "आप टीम की रीढ़ हैं और पाकिस्तान के लिए लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हो।" वनडे क्रिकेट के इतिहास में अब तक केवल छह खिलाड़ियों ने ही दोहरा शतक लगाया है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार