12 अक्टूबर, नई दिल्ली (CRICKETMORE)> 38 साल के आशीष नेहरा ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर दी है। नेहरा 1 नवंबर को न्यूजीलैंड के खिलाफ दिल्ली में खेेले जाने वाले आखिरी टी- 20 में खेलकर इंटरनेशनल क्रिकेट से अलविदा कहने का मन बना लिया है।

मनोज तिवारी की वाइफ है काफी खूबसूरत, जरूर देखें

Advertisement

ऐसे में अब जब नेहरा ने संन्यास के फैसला ले लिया है तो अब ये भी कयास लगने लगे है कि दो भारतीय दिग्गज भी आने वाले कुछ ही समय में इंटरनेशनल क्रिकेट को बाय- बाय कह सकते हैं।

 
Advertisement

सुरेश रैना

सुरेश रैना की वापसी नहीं हो पा रही है। रैना एक शानदार खिलाड़ी हैं लेकिन यो- यो टेस्ट में फेल हो कर एक बार फिर फिटनेस को लेकर सवाल उठने लगे हैं। भारत की वरत्मान टीम में शामिल होना है तो यो- यो टेस्ट में पास होना बेहद जरूरी है। लेकिन बंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकादमी में यो- यो टेस्ट रैना ने दिया था उसमें फेल हो गए हैं। ऐसे में इस बात को लेकर बहस तेज हो गई है कि क्या सुरेश रैना टीम में वापसी कर पाएगें।

मनोज तिवारी की वाइफ है काफी खूबसूरत, जरूर देखें

आपको बता दें कि इस समय भारतीय टीम में जगह बनानें के लिए कई युवा खिलाड़ी भारत का दरवाजा खटखटाने की कोशिश कर रहे हैं। श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, क्रुणाल पांड्या और संजू सैमसन जैसे युवा खिलाड़ी अपनी पारी का इंतजार बेसर्बी से कर रहे हैं ऐसे में चयनकर्ता अब शायद ही रैना जैसे खिलाड़ी की ओर देखेगें।

 
Advertisement

युवराज सिंह

युवराज सिंह के लिए सबसे निराशा वाली बात ये रही कि वो लगातार दूसरी बार यो- यो टेस्ट में फेल हो गए हैं। युवराज सिंह के लिए उनका फिटनेस सबसे बड़ा मुसिबत बन गया है। ऐसे में अब ये कयास लगने लगे है युवी भी नेहरा के रास्ते में चल सकते हैं और बीसीसीआई ने इस बारे में बात करने का फैसला कर सकते हैं। युवराज सिंह लगातार टीम इंडिया में वापसी के लिए संघर्ष कर रहे हैं लेकिन अब युवी उस तरह के फ्रेम में नजर नहीं आ रहे हैं जिसके लिए वो जाने जाते हैं।

मनोज तिवारी की वाइफ है काफी खूबसूरत, जरूर देखें

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के बाद न्यूजीलैंड की टीम के साथ सीरीज खेलना है। ऐसे में देखना होगा कि क्या युवी भारतीय टीम में वापसी कर पाते हैं या नहीं। यदि युवी इस बार भी फेल हो गए तो कयासों का बाजार फिर से गर्म हो जाएगा कि युवी को अब संन्यास ले लेना चाहिए।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार