मार्च 27,मोहाली (cricketnmore): भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज मोहाली में खेले जाने वाले बेहद ही अहम मुकाबले से पहले मैनेजमेंट ने भारतीय टीम के हिसाब से पिच बदलवा दी है। सुत्रों की माने तो सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए भारतीय टीम अपने हिसाब से पिच बनवाई है।
गौरतलब है कि हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने मोहाली के पिच पर पाकिस्तान की धूनाई करी थी जिससे भारतीय टीम उस पिच पर नही खेलना चाहती थी। मैनेजमेंट ने स्पिनर्स का ध्यान रखते हुए ऐसा पिच बनवाया है जिससे उन्हे काफी फायदा मिल सकता है।
बीसीसीआई के सुत्रों के मुताबिक भी पिच बदले जाने की पुष्टि हुई है। आपको बता दें कि नगपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए मुकाबले से पहले भी पिच बदली गई थी।