न्यूज़ीलैंड के धाकड़ ऑलराउंडर जिमी नीशम कुछ दिनों ट्विटर से दूर रहने के बाद, एक बार फिर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करने के लिए वापस आ गए हैं। खेल से कुछ समय दूर रहने के बाद वो ट्रेनिंग पर वापस लौट चुके हैं और वापस आते ही वो फिर से फैंस का मनोरंजन करने में जुट गए हैं।

Advertisement

कल, इस कीवी क्रिकेटर ने खुलासा किया कि उन्होंने चार हफ्तों में पहली बार बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास किया था। इसके बाद नीशम ने यह भी बताया कि कैसे उन्होंने तीन महीने में पहली बार गोल्फ का एक राउंड खेला। हालांकि, इसके बाद उन्होंने मज़ाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने तीन सप्ताह के बाद जिम में प्रवेश किया और तीन हफ्तों के बाद ज़िम जाने के बाद वो कल को व्हीलचेयर पर भी पहुंच सकते हैं।

Advertisement

हालांकि, नीशम के ट्वीट पर एक फैन ने भी रिएक्शन दिया कि अगर आप कल को व्हीलेचयर पर होंगे तो ज़िम में Forearm की एक्सरसाइज़ करिएगा। नीशम ने इसके बाद उस फैन को भी मज़ाकिया लहज़े में जवाब दिया।

आपको बता दें कि नीशम आईपीएल 2021 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए नजर आए थे। हालांकि, उन्हें खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिले थे लेकिन इसके बावजूद उनकी खेल भावना में कोई कमी नहीं देखने को मिली।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार