आईपीएल 2023 के 37वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के अर्धशतक और एडम ज़म्पा (Adam Zampa) के 3 विकेट की मदद से चेन्नई सुपर किंग्स को 32 रन से हरा दिया। इस मैच में मिली हार के बाद चेन्नई के कप्तान एम एस धोनी ने कहा कि हमने पहले 6 ओवरों में बहुत ज्यादा रन दे दिए थे। राजस्थान ने पॉवरप्ले के 6 ओवरों में बिना विकेट खोये 64 रन बनाये थे। 

Advertisement

धोनी ने मैच के बाद कहा, "200 बहुत अधिक स्कोर था। हमने पहले 6 ओवरों में बहुत ज्यादा रन दे दिए थे। जब उन्होंने बल्लेबाजी की तो बहुत सारे चौके के बल्ले का किनारा लेकर चले गए। यशस्वी ने वास्तव में अच्छी बल्लेबाजी की। जुरेल ने भी उनके लिए अच्छा किया था। यह मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से एक विशेष वेन्यू है। मेरे दिल के काफी करीब है। वापस आकर खुशी हुई।"

Advertisement

राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 202 रन टांगे। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 77(43) रन की अर्धशतकीय पारी यशस्वी जायसवाल ने खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 8 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं ध्रुव जुरेल ने 34(15) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के लगाए। जोस बटलर और देवदत्त पडिक्कल ने क्रमशः 27(21)-27(13)* रन का योगदान दिया। चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे ने अपनी झोली में डाले। वहीं स्पिनर महीश तीक्षणा और रवींद्र जडेजा एक-एक विकेट लेने में सफल रहे।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स की टीम स्कोरबोर्ड पर 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 170 रन ही टांग  सकी। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 52(33) रन शिवम दुबे ने बनाये। अपनी इस पारी में उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के लगाए। वहीं सलामी बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ ने 47(29) रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 5 चौके और एक छक्का लगाया। राजस्थान की तरफ से सबसे ज्यादा 3 विकेट स्पिनर एडम ज़म्पा ने अपने नाम किये। उनके अलावा 2 विकेट रविचंद्रन अश्विन ने चटकाए। वहीं एक विकेट तेज गेंदबाज कुलदीप यादव ने लिया। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार