हाल के वर्षों में जम्मू-कश्मीर का क्रिकेट से खास कनेक्शन देखने को मिला है। उमरान मलिक और अब्दुल समद के उदय के साथ ही क्रिकेट ने जम्मू-कश्मीर में एक आशाजनक वृद्धि देखी है। ऑफ स्पिनर परवेज रसूल भी जम्मू-कश्मीर से ही हैं जिन्होंने आईपीएल और अन्य घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में अपनी छाप छोड़ी है।

Advertisement

ऐसा लग रहा है कि जम्मू-कश्मीर क्षेत्र से एक और युवा तेज गेंदबाज मिलने वाला है। सोशल मीडिया पर गुरुवार, 17 नवंबर को एक क्लिप वायरल हुई जिसमें 22 वर्षीय वसीम बशीर (Waseem Bashir) को अपनी आग उगलती और उछाल भरी गेंदों से बल्लेबाजों को परेशान करते हुए देखा जा सकता है।

Advertisement

दाएं हाथ के तेज वसीम बशीर को अपनी अतिरिक्त गति से बल्लेबाजों को परेशान करते हुए देखा जा सकता है। विशेष रूप से गेंदबाज ने शॉर्ट ऑफ लेंथ गेंदों पर सीमिंग करते हुए बल्लेबाजों के होश उड़ा दिए। पत्रकार मोहसिन कमाल ने वसीम बशीर से जुड़ी क्लिप शेयर करते हुए लिखा, 'कश्मीर से अगला 150 किमी प्रति घंटे वाला गेंदबाज। क्या जम्मू-कश्मीर में और उमरान मलिक हैं? हां, यह कश्मीर के 22 वर्षीय तेज गेंदबाज वसीम बशीर हैं, जो शायद 145 किमी प्रति घंटे (150 किमी प्रति घंटे से भी अधिक) से अधिक गेंदबाजी कर सकते हैं।'

बशीर के लिए इस वीडियो के वायरल होने का ये सही समय सही हो सकता है। अब ये सवाल है कि क्या उनका नाम आईपीएल की नीलामी में रखा जाना चाहिए या नहीं क्योंकि टीमें अपने सेटअप में एक्सप्रेस स्पीडस्टर्स के लिए उत्सुक हैं। आईपीएल 2023 की मिनी नीलामी 23 दिसंबर को कोच्चि में होगी।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार