आईपीएल 2024 के दौरान रिकू सिंह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली से बैट मांगते हुए दिखे थे और अब विराट के बाद वो भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव से एक बैट मांगते दिखे। सूर्या और रिंकू ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक दूसरे के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए मजेदार बातचीत की।

Advertisement

खास बात ये रही कि सूर्यकुमार ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिंकू के साथ एक तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने उनके पसंदीदा मुहावरे 'गॉड्स प्लान' का जिक्र किया। स्टार बल्लेबाज ने रिंकू के मज़े लेते हुए आगे ये भी लिखा 'ठीक है बैट ले लेना।'

Advertisement

रिंकू ने भी सूर्या को जवाब देने में देर नहीं लगाई और उन्होंने सूर्यकुमार की स्टोरी को अपने इंस्टाग्राम पर फिर से शेयर किया और हंसते हुए इमोजी के साथ लिखा, 'दे दो भईया बैट।'

आईपीएल 2024 के दौरान रिंकू ने भी विराट कोहली से बैट मांगा था और विराट ने उन्हें बैट गिफ्ट भी किया था, लेकिन रिंकू ने ये बैट तोड़ दिया और बाद में उनसे दूसरा बैट देने की विनती करते हुए नजर आए। इस बीच, सूर्यकुमार को आगामी श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है। 33 वर्षीय खिलाड़ी को हार्दिक पांड्या पर तरजीह दी गई, जिन्हें सबसे छोटे प्रारूप में रोहित शर्मा का उत्तराधिकारी माना जा रहा था।

हालाँकि, टीम प्रबंधन ने पांड्या की फिटनेस समस्याओं और ड्रेसिंग रूम से सूर्यकुमार की सकारात्मक प्रतिक्रिया का हवाला देते हुए सूर्यकुमार के साथ आगे बढ़ना जारी रखा। मुंबई में जन्मे बल्लेबाज ने सात टी-20 में टीम का नेतृत्व किया है और उनमें से पांच में जीत हासिल की है, जबकि पांड्या ने टी20 में 16 मैचों में भारत की कप्तानी की है और टीम को दस मैचों में जीत दिलाई है। भारत शनिवार, 27 जुलाई से पल्लेकेले अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, में तीन मैचों की टी20 सीरीज़ में श्रीलंका से भिड़ेगा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार