लाहौर, 2 नवंबर | पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अहमद शहजाद पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) घरेलू क्रिकेट में बॉल टैम्परिंग करने के लिए जुर्माना लगाया है। पीसीबी के अनुसार, कैद-ए-आजाम ट्रॉफी में सेंट्रल पंजाब और सिंध के बीच हुए मैच में गेंद से छेड़छाड़ करने के कारण शहजाद की 50 प्रतिशत मैच फीस काटी गई।

 
Advertisement

यह घटना सिंध की बल्लेबाजी के दौरान पहली पारी के 17वें ओवर में घटी जब एक सामान्य जांच के बाद अम्पायरों ने पाया की फील्डिंग करने वाली टीम ने गेंद के साथ छेड़छाड़ की है।

Advertisement

मामला मैच रैफरी के पास पहुंचा जिन्होंने निर्णय लिया कि एक कप्तान के रूप में शहजाद को इसका जिम्मेदार ठहराया जाएगा। फिर उन्हें पीसीबी आचार संहिता के तहत उन्हें एक नोटिस जारी किया गया।

शहजाद ने हालांकि, अपने ऊपर लगे आरोप नहीं माना था, लेकिन बाद में सुनवाई हुई और उन्हें दोषी करार दिया गया।

शहजाद ने सुनावाई के दौरान कहा, "गेंद की स्थिति मैदान के कारण खराब हुई न कि किसी खिलाड़ी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। मैंने मैच अधिकारियों को यह बात बताई, लेकिन उन्होंने जोर डाला कि मैं उनका निर्णय मान लूं और उसका सम्मान करूं।"

उन्होंने कहा, "मैं कभी भी ऐसी घटना को अंजाम नहीं दूंगा और न ही अपने साथियों को इस तरह से खेल के सम्मान को ठेस पहुंचाने के लिए कहूंगा।"

Advertisement

शहजाद पाकिस्तान के लिए 13 टेस्ट, 81 वनडे और 59 टी-20 मैच खेले हैं।


 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार