युवा सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपना दूसरा टेस्ट शतक शानदार अंदाज में पूरा किया और भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और अंतिम टेस्ट के तीसरे दिन शनिवार को चायकाल तक 63 ओवर में 188/2 रन बना लिए।

Advertisement

यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गिल 197 गेंदों में 103 रन बनाकर नाबाद हैं। यह भारत में उनका पहला टेस्ट शतक है। अपने शतक में उन्होंने 10 चौके और एक छक्का मारा है। चेतेश्वर पुजारा चायकाल से ठीक पहले टॉड मर्फी की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। पुजारा ने 121 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 42 रन बनाये जबकि विराट कोहली चार गेंद खेलकर उनके साथ क्रीज पर हैं।

Advertisement

गिल ने मर्फी पर स्वीप लगाकर अपना शतक पूरा किया लेकिन मर्फी ने पुजारा को पगबाधा आउट कर ओवर समाप्प्त किया। नाथन लियोन ने विराट कोहली को छकाया और चार गेंदों में उन्हें परेशान किया। लेकिन दूसरा सत्र पूरी तरह युवा गिल के नाम रहा जिन्होंने शानदार शतक बनाया।

यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गिल 197 गेंदों में 103 रन बनाकर नाबाद हैं। यह भारत में उनका पहला टेस्ट शतक है। अपने शतक में उन्होंने 10 चौके और एक छक्का मारा है। चेतेश्वर पुजारा चायकाल से ठीक पहले टॉड मर्फी की गेंद पर पगबाधा आउट हुए। पुजारा ने 121 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 42 रन बनाये जबकि विराट कोहली चार गेंद खेलकर उनके साथ क्रीज पर हैं।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार