ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने चौथे टेस्ट के पहले दिन गुरूवार को सुबह के सत्र में एक-एक विकेट लिया जबकि ऑस्ट्रेलिया ने लंच तक 29 ओवर में दो विकेट खोकर 75 रन बना लिए।

Advertisement

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे चौथे और अंतिम टेस्ट में ट्रेविस हैड और उस्मान ख्वाजा ने पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की। लेकिन अश्विन और शमी ने एक-एक विकेट लेकर भारत की वापसी कराई।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मजबूत ओपनिंग साझेदारी के बाद अश्विन ने भारत को पहली सफलता दिलाई जब ट्रेविस हैड (32) अश्विन की गेंद को मारने की कोशिश में मिड ऑन पर रवींद्र जडेजा के हाथों लपके गए। शमी ने मार्नस लाबुशेन को बोल्ड किया। लाबुशेन तीन रन ही बना सके।

लंच के समय ख्वाजा और स्टीव स्मिथ क्रमश: 27 और दो रन पर नाबाद थे।

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। मजबूत ओपनिंग साझेदारी के बाद अश्विन ने भारत को पहली सफलता दिलाई जब ट्रेविस हैड (32) अश्विन की गेंद को मारने की कोशिश में मिड ऑन पर रवींद्र जडेजा के हाथों लपके गए। शमी ने मार्नस लाबुशेन को बोल्ड किया। लाबुशेन तीन रन ही बना सके।

आरआर

This story has not been edited by Cricketnmore staff and is auto-generated from a syndicated feed

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार