SA20 2025-26 सीज़न से पहले डरबन सुपर जायंट्स ने एक बड़ा ऐलान किया है। फ्रैंचाइज़ी ने साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज़ और मौजूदा टी-20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान एडेन मारक्रम को अपनी टीम की कमान सौंप दी है। फ्रेंचाईजी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक मज़ेदार वीडियो शेयर करते हुए ये ऐलान किया।

Advertisement

मारक्रम SA20 की शुरुआत से ही सनराइजर्स ईस्टर्न केप का हिस्सा रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने लगातार दो साल 2023 और 2024 में खिताब जीते और टूर्नामेंट की सबसे सफल टीमों में से एक रही। इसके बावजूद, उन्होंने इस बार ईस्टर्न केप से अलग होकर नीलामी में हिस्सा लिया। नीलामी के दौरान मारक्रम को लेकर कई फ्रैंचाइज़ियों ने दिलचस्पी दिखाई लेकिन अंततः डरबन सुपर जायंट्स ने रिकॉर्ड 14 मिलियन रैंड खर्च करके उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया।

Advertisement

जब तक कि डेवाल्ड ब्रेविस को प्रिटोरिया कैपिटल्स ने 16.5 मिलियन रैंड में नहीं खरीदा था ये SA20 इतिहास की सबसे बड़ी बोली थी। मारक्रम की कीमत और अनुभव को देखते हुए सुपर जायंट्स ने उन्हें कप्तान बनाने में देर नहीं की। टीम ने एक AI वीडियो के ज़रिए, जिसमें मारक्रम एक जहाज़ के कप्तान के रूप में दिखाई देते हैं और वो कठिन समुद्र से होकर जहाज को अपनी मंज़िल तक पहुंचाते हुए दिख रहे हैं।

बता दें कि डरबन सुपर जायंट्स अब तक SA20 खिताब नहीं जीत पाए हैं। 2024 में वो फाइनल तक पहुंचे थे, लेकिन उसी मैच में मारक्रम की अगुवाई वाली ईस्टर्न केप ने उन्हें हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली थी। इस बार, हालात पूरी तरह बदल चुके हैं और सुपर जायंट्स की नज़रें खिताब पर टिकी हुई हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

मारक्रम की कप्तानी में टीम का संयोजन भी मजबूत नज़र आता है। नीलामी में उन्होंने तेज़ गेंदबाज़ गेराल्ड कोएत्ज़ी को 7.4 मिलियन रैंड और युवा पेसर क्वेना मफाका को 2.3 मिलियन रैंड में खरीदा। इसके अलावा स्थानीय खिलाड़ियों जैसे एथन बॉश, एंडिले सिमेलाने और मार्केस एकरमैन को भी टीम का हिस्सा बनाया गया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार