28 दिसंबर। साउथ अफ्रीका के ओपनर बल्लेबाज एडन मार्कराम बांये हाथ में फ्रैक्चर हो जाने के कारण सेंचुरियन टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। इतना ही नहीं एडन मार्कराम पूरे 6 हफ्तों के लिए क्रिकेट के मैदान से बाहर रहेंगे।
Advertisement
यानि एडन मार्कराम इंग्लैंड के खिलाफ पूरे सीरीज से बाहर हो गए हैं। एडन मार्कराम के बांये हाथ की सर्जरी होनी है। ऐसे में उनका ट्रिटमेंट में 6 हफ्तों का समय लगेगा।
Advertisement
एडन मार्कराम को सेंचुरियन टेस्ट मैच के दूसरे दिन बल्लेबाजी करते वक्त यह चोट लगी थी। सेंचुरियन टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक साउथ अफ्रीका की टीम दूसरी पारी में 4 विकेट 72 रन पर गिर गए हैं।
इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 181 रन बना पाने में सफल रही थी। इससे पहले साउथ अफ्रीका ने पहली पारी में 284 रन बनाए थे।