17 अक्टूबर।  दाहिनी कलाई में चोट लगने के बात ऐडन मार्करम भारत के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से बाहर हो गए हैं। गौरतलब है कि केशव महाराज भी कंधे की चोट की वजह से रांची टेस्ट मैच नहीं खेल पाएंगे। 

Advertisement

ऐसे में केशव महाराज की जगह तीसरे टेस्ट मैच में बायें हाथ के स्पिनर जॉर्ड लिंडे को टीम में शामिल किया गया है। गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका की टीम भारत से सीरीज 2- 0 से हार गई है। ऐसे में अब रांची टेस्ट से पहले दो दिग्गज खिलाड़ी का टीम से बाहर होना चिंता का विषय है साउथ अफ्रीका के लिए।

Advertisement

वहीं दूसरी ओऱ भारतीय टीम तीसरा टेस्ट मैच जीतकर साउथ अफ्रीका का क्लिन स्वीप करना चाहेगी। अगर टीम इंडिया ये मुकाबला जीत जाती है तो यह पहली बार होगा जब भारत एक टेस्ट सीरीज में साउथ अफ्रीका को क्लीन स्वीप करेगा।

आगे क्लिक करके जानिए कारण- खराब फॉर्म की वजह से नहीं बल्कि खुद को इस तरह से पहुंचाई चोट =

 

आपको बता दे मार्करम तीसरे टेस्ट से बाहर होने के कारण का खुलासा भी हुआ है। साउथ अफ्रीकी टीम के डॉक्टर ने इस बात का खुलासा किया कि मार्करम दूसरे टेस्ट में जब दोनों पारियों में डक का शिकार हुए तो काफी गुस्से में नजर आए।

 हताशा के कारण उन्होंने अपने दायें हाथ को किसी कठोर चीज में दे मारी जिससे उनके दाएं हाथ में चोट लग गई। गौरतलब है कि हाल के समय में मार्करम अपने बल्लेबाजी फॉर्म को लेकर काफी जुझ रहे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार