पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के लिए खेलने वाले इंग्लैंड के बाएं हाथ के बल्लेबाज डेविड मलान (Dawid Malan( ने यूएई में होने वाले IPL 2021 के दूसरे हाफ से अपना नाम वापस ले लिया है। दुनिया के नंबर 1 टी-20 बल्लेबाज मलान टी-20 वर्ल्ड कप और एशेज सीरीज से पहले अपने परिवार के साथ कुछ समय बिताना चाहते हैं, जिसके चलते उन्होंने टूर्नामेंट के दूसरे हाफ में ना खेलने का फैसला लिया है। 

Advertisement

पंजाब किंग्स ने शनिवार (11 सितंबर) को अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए मलान के बाहर होने की जानकारी दी। उनकी जगह पंजाब ने साउथ अफ्रीका के एडन मार्करम को टीम में शामिल किया गया है। मार्करम (Aiden Markram) पहली बार आईपीएल में खेलते हुए नजर आएंगे।

Advertisement

इसके अलावा यह भी खबर सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल्स के लिए के लिए खेलने वाले इंग्लैंड के खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो और क्रिस वोक्स ने भी टूर्नामेंट के दूसरे हाफ से नाम वापस ले लिया है। हालांकि इसे लेकर आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। 

इससे पहले इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर कोहनी की चोट के कारण और बेन स्टोक्स मानसिक स्वास्थय के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। 

आईपीएल नीलामी में पंजाब किंग्स ने मलान को 1.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। हालांकि उन्हें सिर्फ एक मैच ही खेलने मौका मिला था, जिसमें मलान ने 26 रनों की पारी खेली थी।  पंजाब दूसरे हाफ में अपना पहला मैच 21 सितंबर को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेलेगी। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार