आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (ICC T20 World Cup 2024) के 16वें मैच में साउथ अफ्रीका ने नीदरलैंड को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मारक्रम (Aiden Markram) बल्ले से तो खाता भी नहीं खोल पाए लेकिन उन्होंने फील्डिंग के दौरान एक ऐसे रनआउट को अंज़ाम दिया जिसे देखकर फैंस को महान जोंटी रोड्स की याद आ गई।

Advertisement

जी हां, ये रनआउट सचमुच इतना शानदार था कि आप भी मारक्रम के मुरीद हो जाएंगे। मारक्रम की ये शानदार फील्डिंग नीदरलैंड की पारी के 12वें ओवर में देखने को मिला जब एनरिक नॉर्खिया के इस ओवर की तीसरी गेंद को डिफेंस करते ही नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट ए़डवर्ड्स भाग पड़े। यहां पर उन्होंने मिड ऑन पर खड़े मारक्रम को हल्के में लेने की गलती कर दी।

Advertisement

एडवर्ड्स जितनी तेजी से रन के लिए दौड़े उतना ही तेजी से मारक्रम भी गेंद के पीछे दौड़े और मिड ऑन से दौड़ते हुए उन्होंने अंडर-आर्म डायरेक्ट हिट लगा दी। एडवर्ड्स ने भी क्रीज़ में पहुंचने के लिए डाइव लगाई लेकिन मारक्रम की फुर्ती के आगे वो पीछे रह गए, जिससे नीदरलैंड ने अपना पांचवां विकेट सिर्फ 46 रन पर गंवा दिया। मारक्रम के इस एफर्ट को देखकर आपको भी महान साउथ अफ्रीकी फील्डर जोंटी रोड्स की याद आना तय है।

इस मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 103 रन का स्कोर बनाया। टीम की तरफ से सबसे ज्यादा 40(45) रन साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट के बल्ले से निकले। अपनी इस धीमी पारी में उन्होंने 2 चौके और एक छक्का लगाया। लोगान वैन बीक ने 23(22) रन का योगदान दिया। अपनी इस पारी में उन्होंने 3 चौके लगाए। 

Also Read: Live Score

इसके बाद साउथ अफ्रीका ने लक्ष्य का पीछा करते हुए मैच को 18.5 ओवर में 6 विकेट खोकर और 106 रन बनाकर जीत लिया। डेविड मिलर ने टीम की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाये। उन्होंने 51 गेंद में 3 चौके और 4 छक्के की मदद से नाबाद 59 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। ट्रिस्टन स्टब्स ने 37 गेंद में एक चौके और एक छक्के की मदद से 33 रन की पारी खेली। मिलर और स्टब्स ने 5वें विकेट के लिए 65 (72) रन जोड़े। विवियन किंग्मा और लोगान वैन बीक ने नीदरलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा 2-2 विकेट हासिल किये। एक और बास डी लीडे को मिला। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार