भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा (Ajay Jadeja) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, बीती शाम, 11 अक्टूबर 2024 को गुजरात के जामनगर जिले में जाम साहब शत्रुशल्य सिंहजी ने अपने वारिस की घोषिणा कर दी। उन्होंने जिसे अपने वारिस के तौर पर चुना है वो कोई और नहीं बल्कि 'अजय जडेजा' हैं।

Advertisement

शत्रुसल्य सिंहजी ने अपने नए वारिस के नाम की घोषणा करते हुए ये जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'मुझे खुशी है कि अजय जडेजा नवानगर (जामनगर का पुराना नाम) के नए जाम साहब होंगे। मुझे लगता है कि ये फैसला जामनगर की जनता के लिए ये वरदान होगा।'

Advertisement

उन्होंने शुक्रवार देर रात अपने उत्तराधिकारी की घोषणा करते हुए लेटर में आगे कहा, 'माना जाता है कि दशहरा का त्योहार उस दिन का प्रतीक है, जिस दिन पांडव वनवास से विजयी हुए थे। इस शुभ दिन पर मैंने अपनी दुविधा का समाधान कर लिया है। क्योंकि अजय जडेजा ने मेरे उत्तराधिकारी बनने का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है। मुझे पूरा विश्वास है कि अजय जडेजा जामनगर के लोगों के लिए एक वरदान साबित होंगे और समर्पण के साथ उनकी सेवा करेंगे। मैं उनका बहुत आभारी हूं।'

गौरतलब है कि अजय जडेजा एक शाही परिवार के वंशज हैं। उनके पिता दौलतसिंहजी एक राजनेता थे और शत्रुल्य सिंहजी के चचेरे भाई हैं। इसके अलावा रणजितसिंहजी और दिलिप सिंहजी के परिवार से ही अजय जडेजा आते हैं। ये भी जान लीजिए कि उनके पूर्वजों के नाम पर ही रणजी ट्रॉफी और दलीप ट्रॉफी का नाम भी रखा गया है।

बात करें अगर अजय जडेजा के क्रिकेट करियर की तो उन्होंने भारत के लिए 15 टेस्ट और 196 वनडे मैच खेले। इस दौरान उन्होंने देश के लिए 576 टेस्ट रन और 5359 ओडीआई रन बनाए। अजय जडेजा के नाम 20 इंटरनेशनल ODI विकेट भी दर्ज हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार