आईपीएल 2023 के 24वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया लेकिन चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाजों ने उनके इस फैसले को गलत साबित करते हुए स्कोरबोर्ड पर 200 से भी ज्यादा का स्कोर लगा दिया। सीएसके ने अपना पहला विकेट तो जल्दी गंवा दिया था लेकिन इसके बाद डेवोन कॉनवे और अजिंक्य रहाणे ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए तेज़तर्रार 74 रनों की साझेदारी की।

Advertisement

रहाणे इस साझेदारी में काफी अग्रेसिव नजर आए और आउट होने से पहले सिर्फ 20 गेंदों में 37 रन बना गए। उन्होंने अपनी इस पारी में 3 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के भी लगाए। इन 2 छक्कों में से एक छक्का तो इतना लंबा था कि गेंद स्टेडियम की छत तक पहुंच गई। रहाणे ने ये छक्का 5वें ओवर की तीसरी गेंद पर विजयकुमार व्यश्क को लगाया। इस छक्के की लंबाई 91 मीटर थी।

Advertisement

अजिंक्य रहाणे का ये छक्का देखकर एक तरफ सीएसके के फैंस झूम रहे थे तो वहीं आरसीबी के कप्तान फाफ डु प्लेसिस का चेहरा लटका हुआ नजर आया। रहाणे ने इस सीजन में जितनी भी पारियां खेली हैं उनमें उनका स्ट्राइक रेट जबरदस्त रहा है और ऐसा लग रहा है कि ये खिलाड़ी इस सीजन में एक मिशन पर है और अपने आलोचकों को दिखाना चाहता है कि वो हर फॉर्मैट खेल सकता है।

अजिंक्य रहाणे का ये छक्का देखने के लिए यहां क्लिक करें

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो रुतुराज गायकवाड़ का विकेट जल्दी गंवाने के बाद सीएसके की टीम ने शानदार वापसी की। सीएसके के लिए कॉनवे ने 83 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली जबकि शिवम दूबे ने भी आउट होने से पहले 26 गेंदों में 52 रनों की पारी खेली। दूबे ने अपनी पारी के दौरान 2 चौके और 5 छक्के भी लगाए और उनके ये छक्के छोटे-मोटे छक्के नहीं बल्कि काफी दूर जाकर गिर रहे थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार