अजिंक्य रहाणे बेशक टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं लेकिन वो इंग्लैंड दौरे पर खेली जा रही टेस्ट सीरीज पर नजरें बनाए हुए हैं और चौथे टेस्ट से पहले उन्होंने टीम इंडिया को एक सलाह भी दी है। रहाणे ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में बदलाव का सुझाव दिया है। लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में 22 रनों से हार के बाद भारत सीरीज़ में 1-2 से पिछड़ रहा है और सीरीज में बने रहने के लिए उन्हें हर हाल मे चौथा मैच जीतना होगा।

Advertisement

भारत की करारी हार के बाद, रहाणे ने मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में होने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग इलेवन में एक अतिरिक्त गेंदबाज़ को शामिल करने का सुझाव दिया है। उन्होंने ये भी बताया कि भारत के पास तीसरा टेस्ट मैच जीतने का मौका था लेकिन पहली पारी में बड़ा स्कोर ना बना पाने के चलते उन्होंने मौका गंवा दिया।

Advertisement

रहाणे ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "हम सभी जानते हैं कि चौथे और पांचवें दिन बल्लेबाजी करना थोड़ा मुश्किल होता है। रन बनाना आसान नहीं होता। हां, इंग्लैंड ने बहुत अच्छी गेंदबाजी की। लेकिन मुझे लगा कि भारत ने पहली पारी में इतना बड़ा स्कोर बनाने का मौका गंवा दिया। और साथ ही, मुझे लगता है कि आगे बढ़ते हुए, भारत को एक अतिरिक्त गेंदबाज़ को शामिल करना चाहिए क्योंकि आप 20 विकेट लेकर टेस्ट मैच या टेस्ट सीरीज़ जीत सकते हैं।"

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके अलावा, रहाणे ने तीसरे दिन लंच से कुछ मिनट पहले ऋषभ पंत को रन आउट करने के लिए बेन स्टोक्स की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, "फ़ील्डर के लिए आराम से बैठना बहुत आसान होता है। जब आपको लगता है कि लंच से पहले केवल दो या तीन गेंदें बची हैं, तो आप आसानी से आराम से बैठ सकते हैं। लेकिन गेंद के प्रति उनका रवैया, उनकी तीव्रता और रन आउट यही वो चीज़ थी जिससे मुझे लगा कि इंग्लैंड खेल में आ गया।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार