Prithvi Shaw and Ajinkya Rahane: दिग्गज भारतीय बल्लेबाज अंजिक्य रहाणे (Ajinkya Rahane) रणजी ट्रॉफी 2022 में युवा पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की कप्तानी में खेलते हुए नजर आ सकते हैं, जिन्हें मुंबई टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है। सलिल अंकोला के नेतृत्व वाली सिलेक्शन कमेटी एक दो दिनों में टीम की घोषणा कर सकती है। 

Advertisement

खराब फॉर्म के चलते अंजिक्य रहाणे को साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से भारतीय टेस्ट टीम के उप-कप्तान के पद से हटा दिया गया था। साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई तीन टेस्ट मैच की सीरीज में रहाणे एक ही अर्धशतक लगा पाए थे। 

Advertisement

रहाणे ने छह टेस्ट में भारतीय टीम की कप्तानी की है, जिसमें पांच में जीत मिली है। साल 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया दौरे पर विराट कोहली एक टेस्ट मैच के बाद वापस भारत लौटकर आ गए थे। इसके बाद रहाणे ने पहले मेलबर्न टेस्ट में शतक जड़कर सीरीज बराबर की और पिछड़ने के बाद भारत को सीरीज जिताई। खराब फॉर्म के चलते उन्हें श्रीलंका के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में मौका मिलना मुश्किल लग रहा है। 

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार 22 वर्षीय शॉ को कप्तान बनाए रखने का फैसला चयन समित औऱ ने कोच अमोल मजूमदार के साथ मिलकर रहाणे से बात करने के बाद लिया है। रहाणे टीम में मेटॉर के तौर पर खेलने के लिए तैयार हैं। 

बता दें कि विजय हजारे ट्रॉफी 2021 में भी पृथ्वी ने मुंबई टीम की कमान संभाली थी।

सिर्फ 5 टेस्ट मैच खेलने वाले पृथ्वी शॉ ने भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट मैच दिसंबर 2020 में खेला था।  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार