आईपीएल 2023 के 12वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) ने रहाणे के तूफानी अर्धशतक के दम पर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को 7 विकेट से हरा दिया है। इस मैच में चेन्नई के लिए ऑलराउंडर मोईन अली नहीं खेले और अजिंक्य रहाणे को अंतिम समय पर पता चला कि वो प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं। ऐसे में जब नंबर तीन पर वो बल्लेबाजी के लिए उतरे तो फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स उम्मीद कर रहे थे कि वो एक छोर को संभालकर संयम से खेलेंगे लेकिन रहाणे के इरादे कुछ और ही थे।

Advertisement

इस मैच में रहाणे ने पहली बॉल से ही मुंबई के गेंदबाजों की कुटाई शुरू कर दी और सिर्फ 19 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी कर ली। ये इस सीजन का किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाया सबसे तेज़ अर्द्धशतक भी था। रहाणे ने आउट होने से पहले सिर्फ 27 गेंदों में 61 रनों की आतिशी पारी खेली जिसमें 7 चौके और 3 छक्के भी शामिल थे। रहाणे की बल्लेबाजी देखकर लगा कि उन पर किसी तरह का दबाव नहीं था और वो किसी मिशन पर निकले हुए थे। इस पारी से रहाणे ने ये भी दिखा दिया है कि वो अभी खत्म नहीं हुए हैं उनमें अभी भी बहुत क्रिकेट बाकी है।

Advertisement

रहाणे की आक्रामक बैटिंग ने सीएसके को ना सिर्फ इस मैच में जीत दिला दी बल्कि आगे आने वाले मैचों के लिए भी विरोधी टीमों के लिए चेतावनी जारी कर दी। रहाणे के बदले तेवरों को देखकर सोशल मीडिया पर भी फैंस काफी रोमांचित हो उठे और वो रहाणे को लेकर मजेदार मीम्स और ट्वीट करने लगे। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हमने तो रहाणे को टेस्ट प्लेयर समझा था लेकिन वो तो टी-20 का डॉन निकला।

जबकि कई अन्य यूजर्स ने भी रहाणे को लेकर कई मजेदार मीम्स शेयर किए। आइए देखते हैं कि फैंस रहाणे की इस पारी से किस कद्र रोमांचित हुए हैं और कैसे रिएक्ट कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार