ENG vs IND 5th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला (ENG vs IND 5th Test) गुरुवार, 31 जुलाई से लंदन के केनिंग्टन ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस रोमांचक मुकाबले से पहले टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन (Indian Team Playing XI) से जुड़ी तीन बड़ी अपडेट मिली है।

जसप्रीत बुमराह खेलेंगे या नहीं?

Advertisement

भारतीय फैंस के मन में ये सवाल जरूर होगा कि टीम इंडिया के सबसे अनुभवी गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह केनिंग्टन ओवल टेस्ट खेलेंगे या नहीं? अगर आप भी इसका जवाब जानना चाहते हैं तो आपको बता दें कि इस पर फिलहाल कोई अंतिम फैसला नहीं लिया गया है।

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अगले 24 घंटों में जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड को ध्यान में रखते हुए मैनेजमेंट ये फैसला लेगी कि उन्हें पांचवें टेस्ट में खिलाना चाहिए या नहीं। बता दें कि वो मौजूदा सीरीज में 119.4 ओवर गेंदबाज़ी कर चुके हैं जिसमें से 33 ओवर उन्होंने मैनचेस्टर टेस्ट यानी सीरीज के चौथे टेस्ट में डाले। अगर जसप्रीत बुमराह द ओवल टेस्ट नहीं खेलते तो उनकी जगह अर्शदीप सिंह या प्रसिद्ध कृष्णा को चुने जाने की संभावना है।

ध्रुव जुरेल और आकाश दीप की होगी

ऋषभ पंत चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं ऐसे में उनकी जगह सीधे तौर पर प्लेइंग इलेवन में ध्रुव जुरेल को शामिल किया जा सकता है। वहीं तेज गेंदबाज़ आकाश दीप जो कि चोटिल होने के कारण मैनचेस्टर टेस्ट नहीं खेल पाए थे, वो भी फिट होने के बाद मैदान पर वापसी करने को तैयार नज़र आ रहे हैं। उन्हें अंशुल कंबोज की जगह प्लेइव में चुने जाने की संभावना है।

कुलदीप यादव को भी मिल सकती है जगह

टीम इंडिया के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव जो कि लंबे समय से टेस्ट फॉर्मेट में बेंच गर्म कर रहे हैं मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ केनिंग्टन ओवल टेस्ट के लिए प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है। हालांकि इसके लिए शार्दुल ठाकुर को बाहर करना होगा जो कि टीम की बल्लेबाज़ी को गहराई दे रहे हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट के लिए ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन

केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, साईं सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर/कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह/अर्शदीप सिंह/प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार