भारत के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे औऱ आखिरी टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान टॉम लैथम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन भारत के तेज़ गेंदबाज़ आकाश दीप ने उनके इस फैसले को गलत साबित करते हुए कीवी टीम को डेवोन कॉनवे के रूप में पहला झटका दे दिया।

Advertisement

बंगाल के इस तेज गेंदबाज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए डेवोन कॉनवे को आउट किया और इस मैच में भारत के लिए पहला विकेट लिया। ये घटना न्यूजीलैंड की पहली पारी के चौथे ओवर के दौरान हुई जब अपनी पहली गेंद पर तीन रन देने के बाद, आकाश दीप ने शानदार वापसी करते हुए कॉनवे को शानदार इनस्विंग गेंद पर आउट किया।

Advertisement

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने राउंड द विकेट से गेंद को अनिश्चितता के गलियारे में फेंका और गेंद चौथे स्टंप चैनल से बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए अंदर आ गई। जैसे ही कॉनवे ने रक्षात्मक शॉट खेलने की कोशिश की, गेंद उनके अंदरूनी किनारे के पास से होते हुए उनके पैड पर जा लगी और अंपायर ने अपनी उंगली खड़ी करने में ज़रा सी भी देर नहीं लगाई। इसके बाद कॉनवे ने रिव्यू भी लिया लेकिन उन्हें इसका भी कोई फायदा नहीं हुआ। उनके विकेट का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं।

इस मुकाबले की बात करें तो न्यूजीलैंड टीम में दो बदलाव हुए हैं। मिचेल सैंटनर औऱ टिम साउदी की जगह ईश सोढ़ी और मैट हेनरी टीम में आए हैं। वहीं जसप्रीत बुमराह फिट नहीं हैं औऱ उनकी जगह मोहम्मद सिराज की भारतीय टीम में वापसी हुई है। 

इस मैच के लिए दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), सरफराज खान, रविंद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, रविचंद्रन अश्विन, आकाश दीप, मोहम्मद सिराज।

Advertisement

न्यूजीलैंड (प्लेइंग इलेवन): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, विल यंग, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेट कीपर), ग्लेन फिलिप्स, ईश सोढ़ी, मैट हेनरी, एजाज पटेल, विलियम ओरुर्के।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार