भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला (NZ vs IND 2nd Test) क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले के तीसरे दिन रविवार, 29 नवंबर को भारत को एक बड़ा झटका लगा है। दरअसल, मेहमान टीम के तेज गेंदबाज़ आकाश दीप  (Akash Deep), जिन्होंने न्यूजीलैंड की पहली पारी में 5 विकेट चटकाए थे, वो चोटिल होने के कारण बाहर हो गए हैं।

जी हां, ऐसा ही हुआ है। खुद BCCI ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, "न्यूजीलैंड के खिलाफ क्राइस्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन बल्लेबाजी करते समय आकाश दीप के हेलमेट पर गेंद लग गई। इसके बाद उनकी जगह प्रसिद्ध कृष्णा को कन्कशन सब्स्टीट्यूट (Concussion Substitute) के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। BCCI की मेडिकल टीम आकाश दीप की स्थिति पर नजर बनाए हुए है।"

गौरतलब है कि भारत की बल्लेबाज़ी के दौरान सिर्फ एक बार नहीं, बल्कि दो बार आकाश दीप चोटिल हुए। उन्हें दोनों ही बार काइल जेमीसन ने सिर पर गेंद मारी। यही कारण है, उन्हें खेल से बाहर होना पड़ा है। ये मेहमान टीम के लिए बड़ा झटका है, क्योंकि आकाश दीप बेहद अच्छी लय में गेंदबाज़ी कर रहे थे। एक बार फिर बता दें कि उन्होंने न्यूजीलैंड की पहली पारी में विकेटों का पंजा खोला। उन्होंने 31.3 ओवर में 99 रन देकर 5 विकेट झटके।

मैच का हाल: शुभमन गिल की कैप्टेंसी वाली भारतीय टीम ने क्राइस्टचर्च टेस्ट की अपनी पहली पारी में 246 रन बनाए है। इसके पहले न्यूजीलैंड ने अपनी पहली पारी में 356 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे थे। यानी न्यूजीलैंड के पास 110 रनों की लीड है। मेजबान टीम खबर लिखे जाने तक अपनी दूसरी पारी में भी 9 ओवर खेलकर 36 रन जोड़ चुकी है। उनका एक विकेट गिरा है। मैदान पर डेवोन कॉनवे और हेनरी निकोल्स की जोड़ी मौजूद है।

ऐसी है दोनों टीमें

भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, अंशुल कंबोज, गुरनूर बराड़, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रवींद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी और जैकब डफी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार