28 नवंबर,नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत के खिलाफ मोहाली टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड की दूसरी पारी में कप्तान एलिस्टर कुक ने सिर्फ 12 रन की पारी खेलकर अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज करा लिया। एलिस्टर कुक टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 10वें खिलाड़ी बन गए हैं।

VIDEO: पार्थिव पटेल से बल्लेबाजी के दौरान हुई ऐसी गलती कि कोच कुंबले से हंसे बिना नहीं रहा गया

Advertisement

अपना 138वां मैच खेल रहे कुक ने टेस्ट क्रिकेट में 10934 रन बना लिए हैं। इस मामले में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज स्टीव वॉ को पीछे छोड़ दिया। जिनके नाम 168 टेस्ट मैचों में 10927 रन हैं।

इस वजह से धोनी नहीं जाएगें युवराज सिंह की शादी में शामिल होने, खुलासा

Advertisement

अगर वह भारत के खिलाफ इस सीरीज में 140 रन और बना लेते हैं तो वह रनों के मामले में एल बॉर्डर (11174 रन) को भी पछाड़ देंगे। इस मामले में सबसे आगे भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर हैं, जिन्होंने 200 टेस्ट मैचों में 15921 रन बनाए हैं।

मोहाली टेस्ट मैच की पहली पारी में एलिस्टर कुक ने 27 रन बनाए और दूसरी पारी में सिर्फ 12 रन का योगदान दिया। दोनों ही पारियों में वह रविचंद्रन अश्विन का शिकार बने।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार