भारतीय क्रिकेट टीम ने गुरुवार को अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में अफगानिस्तान को 127 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान की मेजबानी में आयोजित 3 टी20 मैचों की सीरीज भारतीय टीम ने 3-0 से जीत ली।

Advertisement

खिताब जीतने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कुछ ऐसा किया जिसने भारत और अफगानिस्तान दोनों देशों के करोड़ों क्रिकेट फैंस का दिल जीत लिया।

भारतीय टीम सीरीज जीतने के बाद जब ट्रॉफी के साथ ग्रुप फोटो ले रही थी, तो टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ तस्वीर लेने के लिए रोमांचित नजर आ रहे थे। इसी बीच भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान को भी तस्वीर के लिए बुलाया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में जादरान, श्रेयस अय्यर और नितीश कुमार रेड्डी के बीच खड़े होकर तस्वीर खींचवा रहे हैं। ट्रॉफी लेने के समय भी अय्यर ने जादरान को बुलाया था।

नई दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेली गई 3 टी20 मैचों की सीरीज का मेजबान अफगानिस्तान था। नए कप्तान इब्राहिम जादरान के नेतृत्व में अफगानिस्तान का सीरीज में बेहद खराब प्रदर्शन रहा। टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में निराश किया और तीनों ही टी20 बुरी तरह हारी। इसी के साथ भारत के खिलाफ अफगानिस्तान की पहली जीत का इंतजार बरकरार रहा।

भारतीय टीम सीरीज जीतने के बाद जब ट्रॉफी के साथ ग्रुप फोटो ले रही थी, तो टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ तस्वीर लेने के लिए रोमांचित नजर आ रहे थे। इसी बीच भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान को भी तस्वीर के लिए बुलाया। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में जादरान, श्रेयस अय्यर और नितीश कुमार रेड्डी के बीच खड़े होकर तस्वीर खींचवा रहे हैं। ट्रॉफी लेने के समय भी अय्यर ने जादरान को बुलाया था।

Also Read: LIVE Cricket Score

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। अभिषेक ने 3 मैचों की 3 पारियों में 1 शतक और 1 अर्धशतक लगाते हुए 229 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से 22 छक्के और 18 चौके निकले। तीसरे टी20 में 30 गेंदों पर शतक लगाकर सबसे तेज टी20 शतक का भारतीय रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले अभिषेक को प्लेयर ऑफ द सीरीज घोषित किया गया। अभिषेक पहले और तीसरे टी20 में प्लेयर ऑफ द मैच भी रहे।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार