एलेक्स हेल्स (Alex Hales) के तूफानी शतक के दम पर डेजर्ट वाइपर्स (Desert Vipers) ने शुक्रवार (20 जनवरी) को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले गए इंटरनेशनल लीग टी-20 (ILT20) 2023 के मुकाबले में अबू धाबी नाइट राइडर्स ( Abu Dhabi Knight Riders ) को 111 रनों से हरा दिया। 220 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करन उतरी नाइट राइडर्स की टीम 15.1 ओवरों में 108 रनों पर ऑलआउट हो गई। नाइट राइडर्स की टीम प्लेयर ऑफ द मैच हेल्स से भी 2 कम रन बना पाई। 

Advertisement

लक्ष्य का पीछा करने उतरी नाइट राइडर्स की टीम को छह रन के कुल स्कोर पर पहला झटका लगा। जिसके बाद थोड़े-थोड़े अंतराल पर विकेट गिरते रहे। आंद्रे रसेल के अलावा कोई और खिलाड़ी मैदान पर नहीं टिक सका। रसेल ने 29 गेंदों में पांच चौकों और पांच छक्कों की मदद से 57 रन की पारी खेली। टीम के 8 खिलाड़ी दहाईं के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकी।

Advertisement

वाइपर्स के लिए शेल्डन कॉटरेल ने तीन विकेट, बेनी हॉवेल और वानिंदु हसरंगा ने दो-दो, वहीं गस एटिकसन और सिराज अहमद ने एक-एक विकेट हासिल किया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबजी करने उतरी वाइपर्स की टीम को 8 रन के कुल स्कोर पर रोहन मुस्तफा के रूप में पहला झटका लगा।  इसके बाद हेल्स और कप्तान कॉलिन मुनरो ने मिलकर दूसरे विकेट के लिए 164 रन जोड़े। 

हेल्स ने 59 गेंदों में 110 रन की पारी खेली, जिसमें सात चौके और छह छक्के जड़े। यानी उन्होंने 64 रन उन्होंने 13 गेंदों में सिर्फ चौकों-छक्कों से बनाए। इसके अलावा मुनरो ने 41 गेंदों में 56 रन औऱ शेरफन रदरफोर्ट ने 7 गेंद में 23 रन की पारी खेली। वह इस टूर्नामेंट में शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। जिसकी बदौलत वाइपर्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए। 

नाइट राइडर्स के लिए लाहिरू कुमारा ने दो विकेट, वहीं आंद्रे रसेल ने एक विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार