एलेक्स हेल्स (Alex Hales) ने 34 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप विजेता के रूप में अपने इंग्लैंड करियर को अलविदा कहा। उन्होंने इंग्लैंड को 2022 का टी20 वर्ल्ड कप जिताने में अहम भूमिका निभाई थी।  उन्होंने अपना आखिरी मैच भी इसी वर्ल्ड के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ खेला था। यह मैच इंग्लैंड ने 5 विकेट से अपने नाम कर लिया था। 

Advertisement

एलेक्स हेल्स ने कहा, "तीनों प्रारूपों में 156 मौकों पर अपने देश को रिप्रेजेंट करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मैंने जीवन भर के लिए कुछ यादें और कुछ फ्रेंडशिप्स बना ली है और मुझे लगता है कि अब आगे बढ़ने का सही समय है। इंग्लैंड की शर्ट में बिताए अपने पूरे समय के दौरान मैंने कुछ सर्वोच्च ऊँचाइयों के साथ-साथ कुछ सबसे निचले स्तरों का भी अनुभव किया है। यह एक अविश्वसनीय यात्रा रही है और मुझे बहुत संतोष है कि इंग्लैंड के लिए मेरा आखिरी गेम वर्ल्ड कप फाइनल जीतना था।"

Advertisement

पिछले साल जॉनी बेयरस्टो चोटिल होने के कारण टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए थे और हेल्स ने पिछले सितंबर में अपने तीन साल के लंबे इंतजार के बाद इंग्लैंड  के लिए वापसी की थी। चार साल पहले आखिरी बार वनडे खेलने के बाद, हेल्स कभी भी इस साल के वर्ल्ड कप के लिए प्रबल दावेदार नहीं थे, लेकिन अगले साल कैरेबियाई और संयुक्त राज्य अमेरिका में इंग्लैंड के टी20 खिताब की रक्षा के लिए पक्के दावेदार होते। देश के अलावा उन्होंने दुनियाभर की टी20 लीग में अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपनी छाप छोड़ी है। 

दाएं हाथ के बल्लेबाज के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात की जाए तो उन्होंने 75    मैच खेले है और 138.36 के स्ट्राइक रेट की मदद से 2074 रन अपने खाते में जोड़ने में सफल रहे है। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 12 अर्धशतक देखने को मिले है। इसके अलावा उन्होंने इंग्लैंड के लिए खेले 70 वनडे मैचों में 37.8 के औसत की मदद से 2419 रन बनाये है। वनडे में उनके नाम 6 शतक और 14 अर्धशतक दर्ज है। वहीं उन्होंने इंग्लैंड को 11 टेस्ट मैचों में रिप्रेजेंट करते हुए 27.29 की औसत से 574 रन अपने नाम किये है। इस दौरान वो 5 अर्धशतक जड़ने में कामयाब रहे है। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार