Alex Hales Story: एलेक्स हेल्स का नाम शायद ही कोई भारतीय फैन अब कभी भूल पाए। 6 फीट 5 इंच लंबे इस खिलाड़ी ने टीम इंडिया के गेंदबाजों को निस्तेनाबूत करते हुए 47 गेंदों पर 7 छक्के और 4 चौकों की मदद से 86 रन बनाए। 182.98 के स्ट्राइक रेट से बैटिंग करते हुए एलेक्स हेल्स ने ये रन बनाए थे। इस शानदार प्रदर्शन के लिए एलेक्स हेल्स को मैन ऑफ द मैच चुना गया। एलेक्स हेल्स की कहानी काफी दिलचस्प और फिल्मी है।

Advertisement

एलेक्स हेल्स के नाम 16 साल की उम्र में एक ओवर में 55 रन मारने का कारनामा किया था। क्रिकेट आइडल T20 टूर्नामेंट साल 2005 में लॉर्ड्स के मैदान पर एलेक्स हेल्स गेंदबाजों पर कहर बनकर टूटे थे। गेंदबाज ने इस ओवर नें तीन नो बॉल फेंकी थी जिसकी मदद से हेल्स ने ये 55 रन बनाए। हेल्स ने इस ओवर के दौरान 8 छक्के और 1 चौका जड़ा था।

Advertisement

एलेक्स हेल्स की कद-काठी और उनके विस्फोटक अंदाज में बैटिंग को देखते हुए उस वक्त इस खिलाड़ी को अगला केविन पीटरसन कहा गया था। हालांकि, एलेक्स हेल्स की लाइफ में वो भी पल आया जब उनका क्रिकेटिंग करियर लगभग-लगभग खत्म होने की कगार पर आ गया।

साल 2019 में ड्रग स्कैंडल में फंसने के बाद उन्हें इंग्लैंड की टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। इस T20 वर्ल्ड कप में हेल्स ने लगभग साढ़े तीन साल बाद इंग्लैंड टीम में वापसी की है। इसके अलावा सितंबर 2017 में एलेक्स हेल्स ने बेन स्टोक्स के साथ मिलकर ब्रिस्टल में कुछ लोगों के साथ झमेला किया था। इस वाक्ये ने भी उनके क्रिकेटिंग करियर पर काफी निगेटिव प्रभाव डाला।

Advertisement

इंग्लैंड टीम में वापसी करने से पहले एलेक्स हेल्स ने शानदार प्रदर्शन किया इसी का फल था कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए टीम में चुना गया। इस साल बिग बैश लीग में उनके बल्ले से 148 के स्ट्राइक रेट से 383 रन निकले थे।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार