न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 282 रन बनाए। इंग्लैंड के सभी 11 खिलाड़ी ने दहाईं के आंकड़े को पार किया। इसके साथ ही इंग्लैंड टीम ने एक अनोखा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। वनडे इतिहास (पुरुष/महिला) में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक पारी में सभी 11 खिलाड़ी ने दस या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। 

Advertisement

वनडे इतिहास का यह 4658 मैच था और पहली बार 11 बल्लेबाजों ने दस या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। इससे पहले 5 बार ऐसा हुआ था जब एक पारी में 10 बल्लेबाज दहाईं के आंकड़े तक पहुंचे थे। 

Advertisement

इंग्लैंड के लिए शानदार बल्लेबाजी करते हुए जो रूट मौजूदा वर्ल्ड कप का पहला अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 86 गेंदों में 77 रनों की पारी खेली, वहीं जोस बटलर ने 43 रन और जॉनी बेयरस्टो ने 33 रन बनाए। 

बता दें कि न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर इंग्लैंड के पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया था। इंग्लिश टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और 118 रन के कुल स्कोर तक 4 विकेट गिर गए। इसके बाद रूट और बटलर ने पांचवें विकेट के लिए 70 रन जोड़े। जो मौजूदा चैंपियन के लिए इस मुकाबले की सबसे बड़ी साझेदारी रही। 

Also Read: Live Score

न्यूजीलैंड के लिए मैट हैनरी ने 3 विकेट, ग्लेन फिलिप्स-मिचेल सैंटनर ने 2-2 विकेट, ट्रेंट बोल्ट और रचिन रविंद्र ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार