नागपुर, 16 फरवरी - रणजी चैम्पियन विदर्भ के हाथों ईरानी कप का खिताब हारने के बाद शेष भारत एकादश टीम के कप्तान अजिंक्य रहणे ने विजेता टीम की तारीफ करते हुए कहा कि सभी रणजी टीमों को उनसे सीखना चाहिए। रणजी चैम्पियन विदर्भ ने शेष भारत एकादश को पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर हराकर शनिवार को ईरानी कप का खिताब लगातार दूसरी बार अपने नाम कर लिया। 

रहाणे ने मैच के बाद कहा, "मैं विदर्भ को बधाई देना चाहता हूं। रणजी ट्रॉफी के बाद ईरानी कप जीतना आसान नहीं है। रणजी की सभी टीमों को उनसे सीखना चाहिए। हमारे पास मौके थे लेकिन हमने पहली पारी में 100 रन के अंदर आठ विकेट गंवा दिए।" 

शेष भारत एकादश की ओर से हनुमा विहारी ने दोनों पारियों में शतक लगाए। उन्होंने पहली पारी में 114 और दूसरी पारी में नाबाद 180 रन बनाए। 

कप्तान ने हनुमा की तारीफ करते हुए कहा, "साझेदारी बनाने को लेकर हनुमा के साथ बातचीत हुई थी। हम जानते थे कि यदि 250-260 का स्कोर होगा तो हम इसे हासिल कर लेंगे। हमारे पास मौके थे। लेकिन विदर्भ ने अच्छा प्रदर्शन किया। ये 400 से अधिक रन वाला विकेट था। यह देखकर अच्छा लगता है कि दर्शक घरेलू टीम का समर्थन करने आ रहे हैं।" 


Advertisement

आईएएनएस

Advertisement

लेखक के बारे में

Cricketnmore Editorial
Cricketnmore Editorial Team: Launched In 2014, Cricketnmore is an award winning sports website that provides latest cricket news in Hindi, English, Punjabi & Tamil. A seven year long dream comes true when Cricketnmore has found its tribe in a global sporting firm that recently invested and bought all stakes in the company. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार