27 मई, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)> चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज 1 जून से होने वाला है। क्रिकेट फैन्स आईसीसी के इस टूर्नामेंट का जोर शोर से इंतजार कर रहे हैं। एक तरफ जहां साउथ अफ्रीका की टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगाने वाली  है तो वहीं भारतीय टीम एक बार फिर अपने खिताब को बचाने के लिए जी- जान लगाने वाली है। इससे पहले 1 जून को चैंपियंस ट्रॉफी का आगाज हो उससे पहले जानते हैं चैंपियंस ट्रॉफी से जुड़ी कुछ अहम बातें..

Advertisement

पहली बार वेस्टइंडीज की टीम नहीं होगी चैंपियंस ट्रॉफी में
टी- 20 के बादशाह वेस्टइंडीज की टीम आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2017 का हिस्सा नहीं रहेगी। चैंपियंस ट्रॉफी में टॉप 8 टीमें एक दूसरे के खिलाफ खेलती है।लेकिन वनडे रैंकिंग में वेस्टइंडीज की टीम का रैंकिंग इस समय 9वें पायदान पर है। जिसके कारण वेस्टइंडीज चैंपियंस ट्रॉफी  का हिस्सा नहीं है।

आईसीसी नियमों के मुताबिक 30 सितंबर 2015 तक जो भी टीम वनडे रैंकिंग के टॉप 8 में जगह बनानें में सफल रही उसी टीम को चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने का मौका दिया जाएगा

आपको बता दें कि वेस्टइंडीज की टीम 1998 से लेकर 2013 तक हर बार चैंपियंस ट्रॉफी का हिस्सा थी। साल 2004 में वेस्टइंडीज की टीम चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम करने में सफल रही थी। 

Advertisement

 

नॉक आउट टूर्नामेंट नहीं रहा आईसीसी चैपियंस ट्रॉफी
साल 2004 तक यह टूर्नामेंट नॉक आउट के आधार पर खेलती थी। जिसके कारण यदि कोई टीम एक मैच भी हार जाती थी तो टूर्नामेंट से बाहर हो जाती थी। लेकिन अब एक मैच हारने के बाद भी टीम के पास सेमीफाइनल में पहुंचने का मौका बना रहता है।  PHOTOS: क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की हॉट वाइफ दीपिका की खूबसूरती से दंग रह जाएंगे आप

Advertisement

टॉप 8 टीमें खेलती है चैंपियंस ट्रॉफी
आईसीसी ने चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने वाली टीमों के लिए एक मापदंड रखा है जिसमें जो भी टीम वनडे रैंकिंग में टॉप 8 में शामिल है वो टीम ही चैंपियंस ट्रॉफी में खेल सकती है। इसके आधार पर इस बार वेस्टइंडीज की टीम अपनी जगह चैंपियंस ट्रॉफी में बनानें में असफल रही तो वहीं साल 2013 में बांग्लादेश की टीम अपनी जगह चैंपियंस ट्रॉफी में नहीं बना पाई थी। 

50 ओवर वाला फॉर्मेट

Advertisement

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी  में मैच 50 ओवर वाला होता है। इस टूर्नामेंट को वर्ल्ड कप से भी ज्यादा मुश्किल भरा माना जाता है।  टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने माना है कि चैंपियंस ट्रॉफी में आपको पहले मैच से ही लय में बने रहना होता है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार