मुंबई इंडियंस और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में अफगानिस्तान के 20 साल के युवा स्पिनर अल्लाह गज़नफर ने एक ही ओवर में अभिषेक शर्मा और ईशान किशन को आउट कर सनराइजर्स हैदराबाद को दो बड़े झटके दिए। गज़नफर के इस स्पेल ने मुंबई की मैच में वापसी कराई।

Advertisement

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बुधवार (29 अप्रैल) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 41वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के 244 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद को ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 52 गेंदों में 129 रन जोड़ते हुए मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों पर पूरी तरह दबाव बना दिया।

Advertisement

ऐसे में मुंबई को एक विकेट की सख्त जरूरत थी और कप्तान ने गेंद थमाई अल्लाह गज़नफर को। पारी का 9वां ओवर डाल रहे गजनफर ने चौथी गेंद फुल लेंथ डाली, जिस पर अभिषेक शर्मा बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में गलती कर बैठे। गेंद बल्ले से लगकर हवा में गई और बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े ट्रेंट बोल्ट ने आसान कैच लपक लिया। इस विकेट के चलते अभिषेक 24 गेंदों में 45 रन बनाकर आउट हुए।

इसके बाद अगली ही गेंद पर गज़नफर ने एक और झटका दे दिया। उन्होंने ये गेंद भी थोड़ी फुल और ऑफ स्टंप के बाहर गेंद डाली, जिसे ईशान किशन कट करने गए, लेकिन गेंद अंदर की ओर आ गई और उनके बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर सीधे स्टंप्स में जा घुसी। नतीजा यह हुआ कि ईशान किशन बिना खाता खोले ही पवेलियन लौटना पड़ा।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score

लगातार दो गेंदों पर दो विकेट गिरते ही मैच का पूरा रुख बदल गया और मुंबई इंडियंस ने जोरदार वापसी की। इससे पहले मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 244 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था, जिसमें रयान रिकेल्टन ने 55 गेंदों में 123 रन की तूफानी शतकीय पारी खेली, जबकि विल जैक्स ने भी 22 गेंदों में अहम 46 रन जोड़े।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार