Australia Women vs India Women: बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारतीय महिला टीम का सामना ऑस्ट्रेलिया से चल रहा है। इस मैच के दौरान मैदान पर एक अनोखी घटना देखने को मिली जिसका वीडियो देखकर आप भी हैरानी में पड़ जाएंगे। ऑस्ट्रेलिया की विकेटकीपर एलिसा हिली (Alyssa Healy) का लाइव मैच में ब्रेनफेड हो गया था। शेफाली वर्मा को स्टंप करने के लिए उनके पास काफी टाइम था लेकिन, वो ऐसी चुकीं जिसपर आपको यकीन करना थोड़ा मुश्किल होगा।

Advertisement

9वें ओवर की पांचवी गेंद पर ये वाक्या हुआ। गेंदबाज मैक्ग्रा की बॉल खेलने में शेफाली वर्मा पूरी तरह से चूक गईं। शेफाली वर्मा क्रीज से काफी बाहर थीं ओर विकेटकीपर एलिसा हिली ने बेल्स को उड़ा दिया। यहां पर ऑस्ट्रेलियाई टीम खुश थी कि उन्हें शेफाली वर्मा का विकेट मिल गया। लेकिन, एलिसा हीली की बॉडी लैंग्वेज साफ बता रही थी कि उनसे चूक हुई है।

Advertisement

ऑस्ट्रिलयाई विकेटकीपर ने गलत दस्ताने के साथ बेल्स को गिराया था। मतलब गेंद उनके दूसरे दस्ताने में थी और उन्होंने दूसरे हाथ से स्टंप को उड़ा दिया। उनसे गलती हुई लेकिन, फिर भी मौका था कि वो शेफाली वर्मा को स्टंप कर दें। इसके लिए उन्हें स्टंप्स को उखाड़ना था लेकिन, उन्होंने ऐसा नहीं किया।

थर्ड अंपायर को फैसले सुनाने के लिए कहा गया और शेफाली वर्मा को जीवनदान मिला। शेफाली वर्मा को आखिरकार बाएं हाथ के स्पिनर जेस जोनासेन ने निपटाया। 33 गेंदों में 48 रन पर हीली द्वारा कैच आउट होने पर उन्हें वापस पवेलियन लौटना पड़ा।

वहीं अगर मैच की बात करें तो टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। टीम इंडिया की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 17 गेंदों में 24 रन बनाए। भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 154 रन बनाए। हरमनप्रीत कौर ने सर्वाधिक 52 रनों की पारी खेली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार