फरवरी 24, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): किसी भी स्पोर्ट्स में खेल के दौरान खिलाड़ी को चोट लगना आम बात होती है। कई बार तो इन चोटों से खिलाड़ी पल भर में रिकवर हो जाते हैं, वहीं कई खिलाड़ियों का करियर चोट लगने की वजह से लंबे समय के लिए स्थिर भी हो जाता है। इंग्लैंड के एक अमेच्योर क्रिकेटर एलेक्स टैट प्रैक्टिस सेशन के दौरान गेंदबाजी कर रहे थे और तभी गेंद जाकर उनके चेहरे पर लगी। इस हादसे से उनके चेहरे की 15 हड्डियां टूट गईं। अपने इस नए टीम में धोनी का दिखा बिल्कुल अलग अवतार, देखें दिलचस्प तस्वीरें

Advertisement

आपको बता दे कि एलेक्स लाइटक्लिफ क्रिकेट क्लब से खेलते हैं। और अब उनके इलाज के लिए पैसे इकट्ठे किए जा रहे हैं। इंग्लैंड के कप्तान जो रूट सबसे पहले इस काम के लिए सामने आए। टैट के इलाज के लिए फंड जुटाने के लिए एक ऑनलाइन पेज बनाया गया है।

Advertisement

टैट ने बताया कि इस खतरनाक एक्सीडेंट के बाद वे क्रिकेट और फुटबॉल दोनों से ही रिटायरमेंट ले लेंगे। घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि एक तेज बॉल को उन्होंने अपनी तरफ आते देखा और इससे पहले कि वो कुछ कर पाते, गेंद उनके सिर पर तेजी से लगी।

उन्होंने कहा कि ऑपरेशन के बाद शायद मुझे ठीक से दिखाई नहीं दे। ये कुछ हफ्तों के लिए हो सकता है। टैट ने कहा कि बचपन से लेकर मैनें पूरी जिन्दगी क्रिकेट और फुटबॉल ही खेला है और इस दौरान कई चोटें लगी। लेकिन इस इंजुरी ने मुझे बुरी तरह घायल कर दिया है और मुझे अब दोनों गेम से रिटायर होना पड़ेगा।

Advertisement

आपको बता दे कि टैट की वाइफ अभी प्रेगनेंट है। टैट चार महीने बाद दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। उनका एक पहले से ही पांच साल का बेटा है।

आगे की स्लाइड में देखें एलेक्स टैट का एक्स-रे

 


एलेक्स टैट

Advertisement


हॉस्पिटल ने जारी किया एलेक्स का एक्स-रे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार