भारतीय क्रिकेट टीम ()
फरवरी 24, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इन दिनों कोलकाता में हैं। माही यहां झारखंड टीम के साथ विजय हरारे ट्रॉफी खेलने पहुंचे हैं। इस दौरान महेन्द्र सिंह धोनी बिल्कुल नए अवतार में दिखे।
गौरतलब है कि 25 फरवरी को झारखंड की झारखंड की टीम अपना पहला मैच कर्नाटक के साथ खेलेगी। इस मैच से पहले दोनों टीमों के प्लेयर्स ने आज ईडन गार्डन स्टेडियम में जमकर पसीना बहाया।








