पाकिस्तान सुपर लीग का छठां मैच कराची किंग्स और लाहौर कलंदर्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में लाहौर की टीम ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया था, जिसके बाद कराची की टीम ने 170 रन बना लिए हैं।

Advertisement

मैच के दौरान कराची की पारी के आखिरी ओवर में बल्लेबाज फरहान ने हारिस राउफ की पहली बॉल पर जोरदार छक्का जड़ा था, जिसके बाद पाकिस्तान के इस स्टार गेंदबाज ने ओवर में वापसी की और अपनी रफतार का दम दिखाते हुए लगातार ही कराची के दो बल्लेबाजों को पेवेलियन का रास्ता दिखाया।

Advertisement

दरअसल, इस ओवर से पहले कराची का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 157 रन था। जिसके बाद बल्लेबाज हारिस रउफ के ओवर से ज्यादा से ज्यादा रन निकालने की कोशिश में थे। कराची के बल्लेबाज फरहान ने इसी प्रयास में रउफ की पहली बॉल पर छक्का जड़ा था, लेकिन इसके बाद रउफ ने फरहान को अपनी रफतार से हक्का-बक्का करते हुए बोल्ड कर दिया। इतना ही नहीं इसकी अगली बॉल पर भी रउफ ने इमाद वसीम को कैच करवाते हुए पेवेलियन का रास्ता दिखाया।

रउफ के इस कैमबैक का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और सभी फैंस इसे कमाल का कैमबैक बता रहे हैं। मैच की बात करे तो खबर लिखे जाने तक लाहौर की टीम एक विकेट के नुकान पर 27 रन बना चुकी है। अभी भी लाहौर की टीम जीत के लिए 144 रनो की जरूरत है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार