चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल 2021 के अपने दूसरे मुकाबले में पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराकर इस सीज़न अपनी पहली जीत हासिल कर ली है लेकिन इस मैच में सीएसके के बल्लेबाज़ अंबाती रायडू ने अपने नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया।

Advertisement

रायडू पंजाब के खिलाफ पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए। इसके साथ ही रायडू ने रोहित शर्मा के शर्मनाक रिकॉर्ड की भी बराबरी कर ली है। ये रायडू के आईपीएल करियर का 13वां शून्य है। इससे पहले रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, हरभजन सिंह और पार्थिव पटेल भी 13 बार आईपीएल में बिना खाता खोले आउट हो चुके हैं।

Advertisement

हालांकि, जब रायडू बल्लेबाज़ी करने के लिए आए थे तब सीएसके को जीत के लिए सिर्फ 8 रनों की जरूरत थी जबकि पांच ओवर से भी ज्यादा का खेल बाकी था लेकिन रायडू ने शमी के ओवर की तीसरी गेंद और अपनी पारी की पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवा दिया।

हालांकि, चेन्नई ने इस जीत के साथ अपने इरादे साफ कर दिए हैं कि उनको हल्के में लेने की कोशिश ना की जाए। आपको ये भी बता दें कि ये मुकाबला महेंद्र सिंह धोनी का कप्तान के रूप में 200वां आईपीएल मुकाबला था और सीएसके की टीम ने जीतकर उन्हें इस खास दिन शानदार उपहार दिया है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार