13 जनवरी। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनड में भारत को 34 रनों से हार का सामना करना पड़ा है। वहीं दूसरी ओर एक और ऐसी चौंकानी वाली खबर आई है जो भारतीय फैन्स को निराश करने वाला है।
Advertisement
आपको बता दे ंकि पहले वनडे के दौरान भारत के अंबाती रायडू ने भी गेंदबाजी में हाथ आजमाने का काम किया था और 2 ओवर की गेंदबाजी की थी। खबरों की मानें तो आईसीसी ने अंबाती रायडू की गेंदबाजी एक्शन को शक के घेरे में रखा है और इसकी जांच होगी।
Advertisement
यदि आईसीसी अंबाती रायडू की गेंदबाजी एक्शन को गलत मानता है तो रायडू फिर गेंदबाजी नहीं कर पाएंगे। ंअंबाती रायडू पर आईसीसी की जांच कमिटी 14 दिनों तक जांच करेगी फिर अपना फैसला सुनाएगी।
अंबाती रायडू ने ऑस्ट्रेलियाई पारी के 22वें और 24वें ओवर के दौरान गेंदबाजी की थी।