30 नवंबर, शारजाह (CRICKETNMORE)। दुबई में पाकिस्तान औऱ इंग्लैंड के बीच खेले गए तीसरे टी- 20 में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को बेहद ही रोमांचक मैच में हरा दिया। मैच का नतीजा सुपर ओवर से निकला जब दोनों टीम एक ही स्कोर पर आउट हो गई थी।

तीसरे टी- टेवेंटी मैच जीतकर इंग्लैंड ने 3 मैचों की सीरीज अपने नाम कर ली। तीसरे टी- ट्वेंटी मैच में पाकिस्तान के आमिर यामीन ने टी- 20 करियर में अपने पहले ही गेंद पर इंग्लैंड बल्लेबाज जेसन रॉय को आउट कर इतिहास लिख दिया। आमिर यामीन पाकिस्तान के तरफ से टी- 20 में पहली ही गेंद पर विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन गए। और साथ ही वर्ल्ड क्रिकेट के टी- ट्वेंटी फॉर्मेट में ऐसे कारनामें को अंजाम देने वाले वर्ल्ड के 12वें गेंदबाज भी बन गए।


अगर भारत की बात की जाए तो टी- ट्वेंटी में अपने करियर की पहली ही गेंद पर किसी बल्लेबाज को आउट करने का रिकॉर्ड है तो वो है प्रज्ञान ओझा और विराट कोहली के नाम। प्रज्ञान ओझा ने यह रिकॉर्ड 2009 में बनाया था जब  ट्रेंट ब्रिज में बांग्लादेश के खिलाफ मैच में शकिब अल हसन को अपने करियर की पहली ही गेंद पर आउट किया था तो वहीं विराट कोहली ने यह रिकॉर्ड 2011 में इंग्लैंड के मैनचेस्टर में इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले में केविन पीटरसन को आउट कर बनाया था।

वैसे इस बेहद ही असाधारण रिकॉर्ड को बनानें वाले पहले गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज माइकल कास्प्रोविच हैं जिन्होंन टी- ट्वेंटी में अपने करियर को आगाज करते हुए अपने पहले ही गेंद पर न्यूजीलैंड के बल्लेबाज स्टीफन फ्लेमिंग को आउट कर इस हैरत भरे रिकॉर्ड को बनानें की शुरुआत करी थी।

इसक साथ ही पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तान के तरफ से टी- ट्वेंटी में सर्वाधिक विकेट लेने का कारनामा भी कर दिया है। अफरीदी अबतक 87 टी- ट्वेंटी मैच में 88 विकेट चटका चुके हैं जो पाकिस्तान के तरफ से सर्वाधिक विकेट है। अफरीदी के बाद दूसरे नंबर पर सईद अजमल हैं जिन्होंने 85 विकेट 64 मैच में लिए हैं।


Photo Twitter 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार