अक्सर लाइमलाइट से दूर रहने वाले अनुभवी भारतीय स्पिनर अमित मिश्रा ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया जिसमें उन्होंने कई सवालों के खुलकर जवाब दिए। इस दौरान उनसे जब पूछा गया कि क्या लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम केएल राहुल को अगले आईपीएल सीजन में कप्तान के रूप में बरकरार रखेगी तो उनका जवाब था कि लखनऊ की टीम नए कप्तान की तलाश में है।

Advertisement

लखनऊ की टीम दो बार राहुल की कप्तानी में एलिमिनेटर से आगे नहीं बढ़ पाई है और 2024 सीजन में तो ये टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करने में भी विफल रही। लेग स्पिनर अमित मिश्रा, जिन्होंने 2023 में केएल राहुल के नेतृत्व में 3 साल के अंतराल के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वापसी की, ने 2024 सीजन से आगे राहुल की कप्तानी के बारे में एक चौंकाने वाला बयान दिया।

Advertisement

हाल ही में एक पॉडकास्ट में मिश्रा से पूछा गया कि क्या केएल राहुल अगले सीजन में एलएसजी की कप्तानी करेंगे, उन्होंने अपने जवाब में कहा, "फ्रैंचाइज़ी (एलएसजी) निश्चित रूप से अगले सीजन के लिए बेहतर कप्तानी विकल्पों की तलाश करेगी।"

राहुल ने 2022 में गुजरात टाइटन्स (GT) के साथ टीम के अस्तित्व में आने के बाद से LSG की कप्तानी की है। इससे पहले राहुल ने पंजाब किंग्स की भी कप्तानी की लेकिन वहां भी वो इतने सफल नहीं हो पाए थे ऐसे में अगर संजीव गोयंका के मालिकाना वाली फ्रेंचाईजी राहुल को कप्तान के रूप में हटा दे तो कोई हैरानी नहीं होनी चाहिए। आईपीएल 2024 में, राहुल की कप्तानी में लखनऊ की टीम 14 अंकों के साथ 7वें स्थान पर समाप्त हुई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार