टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) जीतने के बाद रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) ने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। इस वजह से ये अटकले उठने लगी कि ये दोनों वनडे और टेस्ट क्रिकेट यानि कि इंटरनेशनल क्रिकेट को कब अलविदा कहेंगे। अब इस चीज पर स्पिनर अमित मिश्रा (Amit Mishra) ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा है कि ये दोनों संभवतः चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद ये दोनों इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह देंगे। 

Advertisement

मिश्रा ने कहा कि, "रोहित शर्मा का अभी दो-तीन साल का क्रिकेट बचा है, लेकिन वह 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में नहीं खेलेंगे। वह आईपीएल में खेलेंगे। वह दो साल में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे। संभवत: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद विराट कोहली भी उसी समय संन्यास ले लेंगे। वे दोनों इंटरनेशनल क्रिकेट से एक साथ संन्यास लेंगे और उन्हें अगली पीढ़ी के लिए संन्यास लेना होगा। अगर वे संन्यास नहीं लेंगे तो नये खिलाड़ी टीम में कैसे आयेंगे? वे पहले से ही 35+ के हैं, और रिटायरमेंट के समय, वे लगभग 39 वर्ष के होंगे। इसलिए, खिलाड़ी इस उम्र तक खेलते हैं, ज्यादा से ज्यादा 40।"

Advertisement

इसके अलावा मिश्रा ने दोनों खिलाड़ियों के व्यवहार पर भी बात की। उन्होंने कहा कि फेम और पावर की वजह से विराट कोहली बदले है लेकिन रोहित शर्मा में शुरू से लेकर अभी तक कोई बदलाव नहीं आया है। मिश्रा ने कहा कि, "अंतर नेचर में है। रोहित अपने खिलाड़ियों के साथ बहुत खुले हैं। रोहित के बारे में एक बहुत अच्छी बात यह है कि जब मैं उनसे पहली बार मिला था तो वह वैसे ही थे जैसे अब हैं। शोहरत, ताकत और कप्तानी हासिल करने के बाद विराट में काफी बदलाव आए। हमारे बीच बहुत कम बातचीत होती थी। जब आपको सत्ता मिलती है, तो आपको लगता है कि हर कोई आपसे किसी कारण से बात कर रहा है।"

मिश्रा 41 साल के हो चुके हैं लेकिन उन्होंने अभी तक इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है। उन्होंने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच 2017 में खेला था। मिश्रा ने अभी तक भारत के लिए 22 टेस्ट, 36 ODI और 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले है और क्रमशः 76, 64 और 16 विकेट हासिल किये है। 

लेखक के बारे में

Nitesh Pratap
मैं पिछले 4 सालों से क्रिकेट में हिंदी कंटेंट राइटिंग कर रहा हूँ। मुझे क्रिकेट खेलना, देखना और उसके बारे में पढ़ना काफी पसंद है। मैं अपनी क्रिकेटिंग राइटिंग स्किल्स को बेहतर करने के लिए पिछले कुछ महीनों से cricketnmore के साथ जुड़ा हुआ है। यहाँ मुझे क्रिकेट की बारीकियों के बारे में काफी जानने और सीखने को मिल रहा है। Read More
ताजा क्रिकेट समाचार