Andre Russell 600 T20 Match: मेजर लीग क्रिकेट 2026 टूर्नामेंट (MLC 2026) का क्वालीफायर-1 गुरुवार, 16 जुलाई को कैलिफोर्निया के ओकलैंड कोलिज़ियम स्टेडियम में खेला गया था जहां लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स (Los Angeles Knight Riders) ने 187 रन डिफेंड करके सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स (San Francisco Unicorns) को 7 रनों से मात दी। इसी मुकाबले में LAKR के दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने एक महारिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, 38 वर्षीय आंद्रे रसेल के लिए ये उनके टी20 करियर का 600वां मुकाबला था जिसके लिए मैदान पर कदम रखते ही वो दुनिया के सिर्फ ऐसे तीसरे खिलाड़ी बन गए, जिन्होंने 600 या उससे टी20 मुकाबले खेले। उनसे पहले सिर्फ कीरोन पोलार्ड और सुनील नारायण ने ये कारनामा किया।

टी20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

  • कीरोन पोलार्ड - 745
  • सुनील नारायण - 605
  • आंद्रे रसेल - 600
  • ड्वेन ब्रावो - 582
  • डेविड मिलर - 568

बताते चलें कि आंद्रे रसेल ने अपने 600वें टी20 मुकाबले में अपनी बैटिंग से जमकर धमाल मचाया और 50 गेंदों पर 4 चौके और 3 छक्के लगाकर नाबाद 62 रन बनाए। वो फटाफट फॉर्मेट में अब तक 9,776 रन और 526 विकेट ले चुके हैं।

मैच का हाल: कैलिफोर्निया के मैदान पर सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने टॉस जीतकर लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स को पहले बैटिंग करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी इनिंग के 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 187 रन बनाए। उनके लिए आंद्रे रसेल (50 गेंदों पर नाबाद 62 रन), कॉलिन मुनरो (44 गेंदों पर 51 रन) और रोवमैन पॉवेल (15 गेंदों पर नाबाद 50 रन) ने अर्धशतक ठोके।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के लिए कैप्टन मैट शॉर्ट ने 62 गेंदों पर नाबाद 94 रनों की शानदार पारी खेली, वहीं संजय कृष्णमूर्ति ने 47 गेंदों पर 65 रन बनाए। हालांकि इनके बावजूद SFU की टीम अपने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 180 रन ही बना पाई और ऐसे LAKR ने ये मुकाबला 7 रनों से जीतकर अपने नाम किया। इसी के साथ उन्होंने टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह बना ली है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार