ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) ने शनिवार (14 मई) को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) को सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ मिली 54 रनों की बड़ी जीत में अहम रोल निभाया। गेंदबाजी में तीन विकेट चटकाने के साथ-साथ रसेल ने 28 गेंदों में तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 49 रनों की तूफानी पारी खेली।

Advertisement

रसेल ने इस पारी के दौरान आईपीएल में अपने 2000 रन भी पूरे कर लिए। वह गेंदों के हिसाब से सबसे तेज 2000 रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रसेल सिर्फ 1120 गेंदों में इस आंकड़े तक पहुंचे हैं।

Advertisement

रसेल ने इस मामले में वीरेंद्र सहवाग का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 1211 गेंदों में अपने 2000 आईपीएल रन पूरे किए थे। 

इस सीजन रसेल ने बेहतरीन ऑलराउंड खेल दिखाया है। बल्लेबाजी में 11 पारियों में 330 रन बनाए हैं, वहीं गेंदबाजी में 17 विकेट चटकाए हैं। कोलकाता के लिए फिलहाल इस सीजन उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। 

मुकाबले की बात की जाए तो टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 6 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। इसके जवाब में हैदराबाद 8 विकेट के नुकसान पर 123 रन ही बना सकी। इस जीत के साथ ही कोलकाता पॉइंट्स टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गई है। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार