आईपीएल 2021 का 31वां मुकाबला कोलकाता नाइटराईडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के बीच खेला जा रहा है। आबू धाबी में खेले जा रहे इस मैच में आरसीबी के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन उनका ये फैसला बिल्कुल गलत साबित हुआ।

Advertisement

ताजा समाचार लिखे जाने तक आरसीबी की टीम ने 13 ओवर में 6 विकेट खोकर 66 रन बनाए हैं और इस समय आरसीबी की नैय्या डूबती हुई नजर आ रही है। हालांकि, इस मैच के सबसे बड़े विकेट की बात करें तो वो आंद्रे रसल ने लिया जब उन्होंने आरसीबी के खतरनाक बल्लेबाज़ एबी डी विलियर्स को क्लीन बोल्ड कर दिया।

Advertisement

डी विलियर्स क्रीज़ पर आए ही थे कि रसल ने तेज़तर्रार यॉर्कर डाली जो डी विलियर्स की टांगों के बीच में से होते हुए स्टंप्स पर जा लगी और वो क्लीन बोल्ड हो गए। हालांकि, अगर इन दोनों टीमों के बीच पहले हाफ में खेले गए मैच की बात करें तो उस मुकाबले में डी विलियर्स ने रसल की जमकर कुटाई करते हुए सिर्फ 12 गेंदों में 36 रन लूट लिए थे।

मगर जब इस सीज़न के दूसरे मैच में दोनों टीमें उतरी तो रसल ने बदला लेने के लिए ज्यादा देर नहीं लगाई। रसल ने डी विलियर्स को पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड करके केकेआर की मैच पर पकड़ मज़बूत कर दी।  

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार