नई दिल्ली, 29 अप्रैल (CRICKETNMORE)| दो बार के चैम्पियन कोलकाता नाइट राइर्ड्स के लिए खेलने वाले कैरेबियाई ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन में छक्कों का अर्धशतक पूरा कर लिया है।

Advertisement

इस मुकाम पर पहुंचने वाले रसेल एकमात्र बल्लेबाज हैं और दूसरे स्थान पर काबिज किंग्स इलेवन पंजाब के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल अभी उनसे काफी पीछे हैं। गेल ने अब तक 32 छक्के लगाए हैं।

Advertisement

उनसे पहले क्रिस गेल ही एक सीजन में 50 से ज्यादा छक्के जड़ने का कारनामा किया है। गेल ने 2012 में 59 छक्के औऱ 2013 में 51 छक्के जड़े थे। 

गेल ने हालांकि आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक छक्के लगाए हैं। गेल ने 122 मैचों में 324 छक्के लगाए हैं। इस मामले में अब्राहम डिविलियर्स दूसरे स्थान पर हैं। उनके नाम 152 मैचों में 212 छक्के हैं। महेंद्र सिंह धौनी के नाम 185 मैचो में 203 छक्के हैं।

 

रसेल ने रविवार को मुम्बई इंडियंस के साथ ईडन गार्डन्स मैदान पर अपनी टीम के लिए 40 गेंदों पर नाबाद 80 रन बनाए थे। उनकी पारी में छह चौके और आठ छक्के शामिल हैं।

गेल हालांकि चौके लगाने के मामले में रसेल से आगे हैं। रसेल ने 12 मैचों में 29 चौके लगाए हैं जबकि गेल के नाम 10 मैचो में 40 चौके हैं।

Advertisement

वैसे इस सीजन में सबसे अधिक चौकों का रिकार्ड दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन के नाम है। धवन ने 12 मैचों में 55 चौके लगाए हैं। उनके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के डेविड वार्नर (50) का स्थान है।

छक्कों के मामले में मुम्बई इंडियंस के भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (27) तीसरे और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के अब्राहम डिविलियर्स (26) चौथे स्थान पर हैं। वार्नर के नाम 19 छक्के हैं। सिर्फ चार बल्लेबाज 20 या उससे अधिक छक्के लगा सके हैं।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार