MLC 2026, Los Angeles Knight Riders vs Washington Freedom: मेजर लीग क्रिकेट 2026 में आंद्रे रसेल ने एक बार फिर दिखा दिया कि वह सिर्फ बड़े-बड़े छक्के लगाने में ही नहीं, बल्कि अपनी गेंदबाजी से भी कितने खतरनाक साबित हो सकते हैं। वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ मुकाबले में उन्होंने ऐसी यॉर्कर फेंकी, जिसे खेलना शायद किसी भी बल्लेबाज के लिए मुश्किल हो सकता था। 

Advertisement

मेजर लीग क्रिकेट 2026 का 24वां लीग मुकाबला शुक्रवार (10 जुलाई) को ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में वाशिंगटन फ्रीडम और लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के बीच खेला गया। इस मुकाबले में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स के लिए खेल रहे वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने अपनी घातक गेंदबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

वाशिंगटन फ्रीडम 193 रन के मुश्किल लक्ष्य का पीछा कर रही थी, लेकिन टीम लगातार विकेट गंवाती जा रही थी। इसी बीच पारी के 18वें ओवर में रसेल गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने ऐसी यॉर्कर डाली, जिसे देखकर फैंस भी दंग रह गए।

ओवर की दूसरी गेंद पर रसेल ने राउंड द विकेट आकर ऑफ और मिडिल स्टंप की लाइन में एक सटीक यॉर्कर फेंकी। जैक एडवर्ड्स बल्ला नीचे लाने में थोड़ा देर कर गए और तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गेंद सीधे स्टंप्स से जा टकराई और एडवर्ड्स गोल्डन डक पर क्लीन बोल्ड हो गए।

VIDEO:

यह डिलीवरी इतनी शानदार थी कि शायद दुनिया के बड़े-बड़े बल्लेबाज भी इसे खेल पाने में संघर्ष करते। रसेल ने इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने चार ओवर में 34 रन देकर तीन अहम विकेट चटकाए और टीम की जीत में बड़ी भूमिका निभाई।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया था। टीम के लिए आंद्रे फ्लेचर ने 40 गेंदों में 59 रन की शानदार पारी खेली, जबकि मैथ्यू ट्रॉम्प ने 32 गेंदों में 50 रन बनाए। जवाब में वाशिंगटन फ्रीडम की ओर से कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। लाहिरू मिलंथा ने 25 गेंदों में 40 रन और एंड्रीस गूस ने 24 गेंदों में 37 रन जरूर बनाए, लेकिन टीम 174 रन तक ही पहुंच सकी और मुकाबला 18 रन से गंवा बैठी।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार