Lanka Premier League 2020: भारत के मनविंदर बिस्ला, वेस्टइंडीज के आलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) और दक्षिण अफ्रीका के फाफ डु प्लेसिस सहित पांच विदेशी खिलाड़ियों ने लंका प्रीमियर लीग (LPL 2020) से अपना नाम वापस ले लिया गया है। उनके अलावा डेविड मिलर (David Miller) और डेविड मलान (Dawid Malan) ने भी अगले महीने से शुरू होने वाले टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है।

Advertisement

मिलर, डु प्लेसिस और मलान 27 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के बीच शुरू होने वाले सीमित ओवरों की सीरीज के कारण लंका प्रीमियर लीग से अनुपलब्ध हो गए हैं। वहीं, रसेल चोट के कारण बाहर हो गए हैं।

Advertisement

बिस्ला को लेकर ऐसा माना जा रहा है कि उन्होंने कोई कारण नहीं बताया गया है।

एलपीएल के निदेशक रविन विक्रमरत्ने ने क्रिकइन्फो से कहा, " जिन फ्रेंचाइजियों के पास ये खिलाड़ी थे, उनकी जगह लेने के लिए अन्य खिलाड़ियों से बातचीत करनी होगी।"

मनप्रीत गोनी और मनविंदर बिस्ला (Manvinder Bisla) को लीग की फ्रेंचाइजी कोलंबो किंग्स ने अपने साथ जोड़ा था। लीग में पांच टीमें भाग ले रही हैं।

दाएं हाथ के तेज गेंदबाज गोनी ने भारत के लिए अब तक दो वनडे मैच खेले हैं। इसमें एक उन्होंने हांगकांग के खिलाफ और दूसरा बांग्लादेश के खिलाफ खेला है।

Advertisement

44 साल के गोनी ने इंडियन प्रीमियर लीग में अब तक 44 मैच खेले हैं। उनके अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज बिस्ला ने अब तक 35 आईपीएल मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 798 रन बनाए हैं।

लंका प्रीमियर लीग 21 नवंबर से शुरू होगी और यह 13 दिसंबर तक चलेगी।

23 मैचों की एलपीएल लीग रांगिरी डांबुला अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, पाल्लेकल अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और सुरीयावेवा महिंदा राजपक्षे अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेली जाएगी।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार