वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल (Andre Russell) के पास रविवार (11 फरवरी) को एडिलेव ओवल में होने वाले दूसरे टी-20 इंटरनेशनल में कुछ खास रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा। रसेल ने पहले मुकाबले में तीन विकेट हासिल किए थे, लेकिन बल्लेबाजी में सिर्फ 1 रन ही बना पाए थे। 

 
Advertisement

8000 टी-20 रन

Advertisement

8 रन बनाते ही आंद्रे रसेल टी-20 क्रिकेट में अपने 8000 रन पूरे कर कर लेंगे। क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड ही इस आंकड़े तक पहुंच पाए हैं। रसेल ने टी-20 में खेले गए 475 मैच की 410 पारियों में 7882 रन बनाए हैं।

इसके अलावा रसेल दुनिया के पहले क्रिकेटर भी बन जाएंगे। जिनके नाम टी-20 में 8000 रन के अलावा गेंदबाजी में 400 या उससे ज्यादा विकेट दर्ज हैं। 

टी-20 मे 650 छक्के

रसेल एक छक्का जड़ते ही टी-20 क्रिकेट में 650 या उससे ज्यादा छक्के जड़ने वाले तीसरे क्रिकेटर बन जाएंगे। फिलहाल क्रिस गेल और कीरोन पोलार्ड ने ही यह कारनामा किया है। गेल ने 1056 छक्के और पोलार्ड ने 843 छक्के जड़े हैं।

Advertisement

Also Read: Live Score

गौरतलब है कि होबार्ट में खेले गए पहले टी-20 मैच के दौरान वेस्टइंडीज को 11 रन से हार का सामना करना पड़ा था। पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 7 विकेट के नुकसान पर 213 रन बनाए थे, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज 8 विकेट गवाकर 202 रन ही बना सकी।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार